केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में की शिरकत, बोली जो भी विद्यालय में कमियां हैं वो होंगी दूर….

 

 

 

शमरोज खान सूरजपुर 

सूरजपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री, जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार  श्रीमती रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में  दिनांक 27 अप्रैल 2023 दिन, गुरुवार को सायंकाल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यदु द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया। साथ ही समस्त विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन विद्यालय के गुरुजनों के माध्यम से किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा पीटीसी के समस्त सदस्यों एवं उपस्थित समस्त अभिभावकों का स्वागत किया गया। कक्षा आठवीं की  बालिकाओं द्वारा समस्त अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत क्रमशः गणेश वंदना एवं नृत्य, असम का बिहू नृत्य ,बस्तरिया नृत्य, झारखंड का नागपुरी नृत्य, नृत्य नाटिका- हमारा बचपन और हमारे अभिभावक, कृष्ण को समर्पित भक्ति नृत्य, अंधविश्वास पर आधारित नाटक-बाबा भैरवनाथ, कक्षा सातवीं की बालिकाओं में खुशी चौहान एवम सहेलियों द्वारा समूह नृत्य ,गलती से मिस्टेक गीत पर कक्षा सातवीं के बालकों द्वारा मनभावन नृत्य, जागरूकता का संदेश देने वाला नाटक -“पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ”, उड़ीसा का संबलपुरी नृत्य ,मूक अभिनय-” मोबाइल एडिक्शन”, गुजरात का गरबा नृत्य ,कुमारी पलक शर्मा द्वारा एकल नृत्य , अंशिका और ग्रुप द्वारा -“डारा लोर गेहे”-छत्तीसगढ़ी नृत्य, धनंजय और साथी द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, ललिता एवं साथी द्वारा साउथ इंडियन डांस, ज्ञानेश्वरी एवं साथियों द्वारा राजस्थानी मटकी नृत्य की मनभावन प्रस्तुति की गई। वर्ष 2022 -23 में संगीत में राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी प्रतियोगिता में राजस्थान के पाली शहर में देश की वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में स्मिता राजवाड़े ,श्रेया साहू, अनीशा तिर्की ,परी गुप्ता, शिवानी राजवाड़े, कृतिका सिंह, कृतिका सिंह द्वितीय एवं आकृति गुप्ता, संगीत शिक्षक श्री लोकेश कुरमा को सम्मानित किया गया। सुब्रतो कप फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालियोस एक्का एवं हेमंत मेरे को अंतर सदस्य प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उदयगिरि सदन वरिष्ठ के सदनाध्याप आशुतोष कुमार सिंह एवं उदयगिरि कनिष्ठ के सदन अध्यापक श्रीधन गुण, सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षा छठवीं के विद्यार्थी तन्मय पटेल एवं कला उत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सौम्या गुप्ता को मुख्य अतिथि के कर कमलों  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पालक प्रतिनिधि आलोक साहू,उपाध्यक्ष नगर पंचायत, प्रेम नगर ने संबोधित करते हुए कहा कि-” प्राचार्य डॉ राजेंद्र यदु के मार्गदर्शन और निर्देशन में विद्यालय बहुत ही व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संचालित हो रहा है। उनके कार्यकाल को बढ़ाने हेतु उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष पालक प्रतिनिधियों की ओर से अपना अनुरोध किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतीक्षालय भवन एवं विद्यालय वाहन की अति आवश्यकता है अतः विद्यार्थियों की सुविधा हेतु अगर यह आपके माध्यम से विद्यालय को प्राप्त हो जाए तो बहुत अच्छा होता।” इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद यदु ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की एक ऐसी  कर्मठ, जागरूक, कर्तव्यनिष्ठ और राजनीति के क्षेत्र की नक्षत्र हैं। जिनके माध्यम से इस क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हो रहा है । क्योंकि नेता की नीति ही समाज की स्थिति सुनिश्चित करती है ।इनका बहुत ही सहज ,सौहार्दपूर्ण व्यवहार है। इन्होंने शिक्षा पर्यावरण सामाजिक समरसता एवं वैज्ञानिक सोच को सदैव ही प्रमुखता दी है इनका दृष्टिकोण सकारात्मक है विद्यालय सदैव इनका आभारी रहेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ,जनजाति कार्य मंत्रालय ,भारत सरकार, श्रीमती रेणुका सिंह ,मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि-  “जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, जिला सूरजपुर को मैं वार्षिक उत्सव की ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ।यहाँ मुझे बहुत ही अपनापन और सम्मान प्राप्त हुआ है । विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतरीन अवसर यहां प्राप्त होता है ।पढ़ाई हमारे जीवन को बेहतर बनाता है। विद्यालय के प्राचार्य के कुशल प्रबंधन से अति प्रसन्न हूं मैं चाहती हूं की ये अपना कार्य आगे भी देते रहें। संचालन व्यवस्था और शैक्षणिक उपलब्धियों से प्रसन्न हूँ। मैं अपने स्तर पर भरसक प्रयास करूंगी। 5 प्रण जो मोदी की थीम है उस थीम को लेकर हम आगे बढ़े। भारत सरकार ने 2047 का विजन और मिशन रखकर सभी क्षेत्र में काम प्रारंभ किया है हम सब की महती जिम्मेदारी है कि हम सभी प्रधानमंत्री के कार्यों में कदम से कदम मिलाकर सहयोग करें। आप सभी छात्र-छात्राओं से देश को, समाज को और परिवार को अपेक्षाएं हैं। आप सभी अपने अपने क्षेत्र में अपना 100% दे। उन्होंने  प्रतीक्षालय कक्ष एवं विद्यालय वाहन की मिली सौगात दी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े, मार्तंड साहू, राजेश तिवारी, राज किशोर चौधरी ललित गोयल, शशीकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, रामविलास सिंह, पालक प्रतिनिधि आलोक साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनका विद्यालय परिवार ने स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सी.के.चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ जेड. एच. सिद्धकी द्वारा किया गया।