गोधन न्याय की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सक्रिय गोबर विक्रेताओं की संख्या बढ़ाये : जिपं सीईओ

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, सक्रिय गोबर विक्रेता, गोबर से वर्मी खाद रूपान्तरण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई।

गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले के समस्त गौठानो में प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करने, सभी गौठानो में गोबर विक्रय हेतु सक्रिय गोबर विक्रेताओं की संख्या बढाने हेतु निर्देषित किया। जिले के समस्त गौठानो में गौठान प्रबंधन समिति की बैठक 30 अप्रैल 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देषित किया गया तथा बैठक में योजना के महत्व जैसे जैविक खेती के फायदे, वर्मी खाद एवं गौ मूत्र का उपयोग तथा गौठान प्रबंधन समिति के सदस्यों को मिलने वाले मानदेय आदि के बारे में आवष्यक रूप से चर्चा करने हेतु निर्देषित किया गया। ऐसे गौठान जहां कन्वर्जन प्रतिषत अपेक्षाकृत कम है, वहां जिला एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों को निरीक्षण कर वहां आने वाली समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देषित किया गया।

बैठक में उप संचालक कृषि प्रदीप कुमार एक्का, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजेष सेंगर, सहायक संचालक कृषि संदीप सिन्हा एवं आर. एल. भारिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अभिषेक झा, सभी विकास खण्डांे के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा समस्त गौठान प्रभारी स्टाफ, गौठान के नोडल अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।