खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पहुचे किलकिला भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रदेश वासियों के खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद वही रौनियार समाज के द्वारा निर्माण कराए रौनियार सेवा सदन का किया अवलोकन कहा जनहित में आगे है रौनियार समाज…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

रविवार की दोपहर छग शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत हेलीकॉप्टर से किलकिलेश्वर धाम किलकिला पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख ,शांति, और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन ग्रहण किया।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मंदिर परिसर पे निर्माण किए गए रौनियार सेवा सदन के भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने रौनियार सेवा सदन को बनाने वाले सभी रौनियार समाज के लोगो एवं संरक्षक मण्डल को तहे दिल से धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि रौनियार समाज के लोग भी समाज हित मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। जो बहुत अच्छी बात है। पूरे रौनियार भवन के अवलोकन करते समय रौनियार सेवा सदन के संरक्षक मण्डल के रामचरण गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, सूरज गुप्ता सहित अन्य और रौनियार समाज के लोग उपस्थित रहे


वहीं उन्होंने किलकिला आने का उद्देश्य बताते हुए कहा की पिछली बार चुनाव से पूर्व वे अपने कांग्रेसी विधायक साथियो की टीम के साथ किलकिला महादेव मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे और उन्होंने यहां स्थापित भोलेनाथ से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने प्रार्थना की थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता ने चुनी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कुछ दिनों में ही कोविड महामारी के कारण से इस मंदिर की तरफ उनका आने का संयोग नहीं बन पाया। पर आज आकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बहुत खुशी हुई इस दौरान पत्थलगांव के विधायक रामपुकार सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता और कार्यकता मौजूद रहे।