किलकिला में सर्व रौनियार समाज के द्वारा निर्माण कराए गए रौनियार सेवा सदन पूरी तरह बन कर तैयार आज सुबह 9 बजे से अक्षय तृतीया के पावन दिन विधिवत भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया जाएगा..

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव के किलकिला में सर्व रौनियार समाज के द्वारा निर्माण कराए गए रौनियार सेवा सदन पूरी तरह बन कर तैयार आज शनिवार अक्षय तृतीया के दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया जाएगा

22 अप्रैल  आज  किलकिला के पावन धरा में भगवान भोले बाबा को श्री श्री 108 कपिल मुनि की उपस्थिति में रौनियार सेवा सदन को सभी रौनियार समाज के सभी इकाई पदाधिकारी , संचालक मंडल, एवं रौनियार बन्धुओं की गरिमामय उपस्थिति में बाबा भोलेनाथ को दिन शनिवार अक्षय तृतीया के दिन समर्पित किया जाना है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। कुछ बचे कार्य अभी पूरे किए जा रहे है। हाल के दिनों में रात दिन कार्य कर रौनियार सेवा सदन को बनाने में मुख्य भूमिका अदा करने वाले संचालक मण्डल सभी कार्यो में नजर बनाए हुए है।


रौनियार सेवा सदन के संचालक मण्डल रामचरण गुप्ता ने बताया कि किलकिलेश्वर धाम किलकिला में बनाये गए रौनियार सेवा सदन को भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया जाएगा इस सेवा सदन के निर्माण कार्य में सभी रौनियार बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस जन सेवा के कार्य मे सभी रौनियार बंधुओं ने दिल खोल कर दान दिया तभी हम आज इसे पूरा कर भगवान भोलेनाथ को समर्पित कर पा रहे है। सभी दान दाताओं का दिल से आभार है।


रौनियार सेवा सदन के संचालक मंडल अरुण गुप्ता ने कहा कि कल शनिवार का दिन हम सभी रौनियार बंधुओं के लिए गौरवशाली दिन होगा जब हम इसे कल पूरे पूजा पाठ के साथ विधिवत श्री श्री 108 कपिल मुनि को सौंप देंगे

रौनियार सेवा सदन के संचालक मण्डल के शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि इस कार्य को शुरू करने वाले सरईपारा इकाई और पत्थलगांव, कापू, सीतापुर, नवापारा बनेया, पतरापारा, राजापुर, संचालक मण्डल के सदस्य बीते चार वर्षों से इस कार्य को पूरा करने में लगे थे जो अब जाकर पूरी तरह बन कर तैयार हो चुका है। जिसमे सभी स्वजाति बंधुओं ने तन मन धन से समर्पित होकर कार्य किया है। उन सभी का बहुत बहुत धन्यवाद


संचालक मंडल के सूरज गुप्ता ने कहा कि हम सभी के लिए ये रौनियार सेवा सदन निर्माण एक धरोहर है। जिसे आने वाले दिनों में स्वर्णिम रूप से याद किया जाता रहेगा सभी ने बहुत मेहनत कीया है। एक एक रौनियार परिवार ने इसके लिए बेहद उत्साहित है।

संचालक मण्डल के जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि कल शनिवार अक्षय तृतीया के दिन सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होनी है। जिसमे सभी संचालक मण्डल, रौनियार समाज के पदाधिकारि एवं सभी स्वजाति बन्धु , दानदाता, किलकिलेश्वर धाम किलकिला जरूर पहुँचे एवं उस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने जब हम सभी रौनियार समाज के बंधुओं के द्वारा निर्माण कराए गए रौनियार सेवा सदन को विधिवत आप सभी की उपस्थिति में किलकिला मंदिर को सौंप दिया जाएगा