17 अप्रैल दिन सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में जादू हास्य के साथ हैरत अंगेज कारनामो का होगा प्रदर्शन पूरा कार्यक्रम होगा निशुल्क…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

देश विदेश में धूम मचाने केबाद अब 17 अप्रैल दिन सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में जादू हास्य के साथ हैरत अंगेज कारनामो का होगा प्रदर्शन पूरा कार्यक्रम होगा निशुल्क


जैसा कि आप जानते ही है की देश विदेश में धूम मचाने के बाद नए-नए चमत्कारों के साथ आपके नगर पत्थलगांव में पहली बार आ रहे हैं। टी.वी. सीरियल अकबर-बीरबल के कलाकार इंडिया, एशिया और वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी और उनका रंगीन मायाजाल 150, से भी ज्यादा हैरतअंगेज कारनामे साथ ही एशिया का सबसे छोटा जादूगर 10 वर्षीय Jatin the Magician मनोरंजन से भरपूर एक पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम जो प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पत्थलगांव के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। स्थान होगा रायगढ़ रोड ठाकुर शोभासिंह कालोनी परिसर शाम के 6 बजे से कार्यक्रम की होगी शुरुआत
ये एक दिवसीय कार्यक्रम जिसमे विशेष आकर्षण होगा दिल्ली का मीना बाजार जादुई मंदिर मौत का शिकंजा खाली हाथों से नोटों की बारिश रंगीन मायाजाल


दिनांक- 17 अप्रैल 2023, सोमवार स्थान-ठाकुर शोभासिंग कॉलोनी परिसर, रायगढ़ रोड, पत्थलगांव समय- संध्या 6 बजे से शुरु

प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा
साथ ही आजकल की भागमभाग जीवन शैली से तनाव की तरफ जाते लोगो को राहत देने के लिए
तनाव मुक्त, सुख-शांति सम्पन्न जीवन शैली के लिए 7 दिवसीय निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर होगा समय प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक एवं संध्या 5.30 से 6.30 बजे तक दिनांक 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजक- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ठाकुर शोभासिंग कॉलोनी परिसर, रायगढ़ रोड, पत्थलगांव :-9589163161,9669716651