अम्बिकापुर में कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च….

 

* राहुल गांधी की सदस्यता मोदी सरकार ने जानबूझकर रद्द की है, राहुल ने संसद में सवाल सिर्फ इसलिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी : मंत्री अमरजीत भगत

अम्बिकापुर – मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में सीतापुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कांग्रेस जन शामिल हुये।

मशाल रैली में सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन हाथों में मशाल लिये राजीव गांधी से निकले कांग्रेसजन नारा लगा रहे थे, मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार हाय हाय, देश न डरेगा न झुकेगा, अडानी परस्त मोदी सरकार होश में आओ, मोदी अडानी भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई के नारे लग रहे थे।

* मंत्री अमरजीत भगत ने कहा : राहुल गांधी की सदस्यता मोदी सरकार ने जानबूझकर रद्द की है, राहुल ने संसद में सवाल सिर्फ इसलिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी, यह लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है, सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग और अपने विरोधियों को दमन करने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी।

इस शांति मशाल रैली में जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयुआई के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।