राम भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों के साथ गुंजायमान हुआ नगर….

राम भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों के साथ गुंजायमान हुआ नगर….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
नवरात्रि पर्व पर ब्लॉक स्तरीय विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भगवा ध्वज के साथ पूरे ब्लॉक के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
नगर के सामाजिक संगठनों द्वारा पहले से ही चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नगर को भगवा मय कर दिया जाता है। शोभा यात्रा को लेकर लेकर समाजिक संगठन लोग इस चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर भगवा ध्वज के साथ भव्य रैली निकालने का आवाहन किया था। इसे देखते हुए संपूर्ण ब्लॉक मुख्यालय के हजारों लोग अपने क्षेत्र से बाजे गाजे के साथ एकत्रित हुए।
नगर के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। जहां पर लोग पहुंचते गए और हनुमान जी के दर्शन करते हुए माथा टेक व भंडारे में प्रसाद लिया। उसके उपरांत वे सभी हाई स्कूल मैदान पहुंचे वहां से बाइक व कार के द्वारा मुख्य मार्ग बनारस से राजीव गांधी चौक रैली के साथ पहुंचे। वहां से होते हुए बलंगी मार्ग में स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम पहुंचे। वहां से वापस अंबिकापुर मार्ग में तहसील कार्यालय फिर हॉस्पिटल मार्ग से होते हुए पुनः राजीव गांधी चौक के दौरान रैली के लंबाई काफी अधिक तो थी ही। पर इस रैली के बीच बीच में कई डीजे साउंड लगे हुए थे जिसमें लोग थिरकते जय श्रीराम नारे लगाए और लोग पूरे नगर का भ्रमण किया।
शोभायात्रा में अजय यादव, धीरेंद्र द्विवेदी, पंकज गुप्ता, आशीष दुबे, आकाशदीप पटेल, विवेक यादव, अमित यादव, अभिषेक यादव, अश्वनी यादव,  उदेश कुशवाहा,  शिवम जयसवाल, राकेश पाल, राजदेव सिंह, कमलेश मार्को, प्रभात तिवारी, सोमेश शर्मा, सुदीप उपाध्याय, विवेक पाण्डे, विकास श्रीवास, मयंक यादव, कुलदीप यादव, मयंक उपाधाय, अशोक यादव, पुरंज्य मिश्रा, मुकेश जयसवाल, राकेश कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, मनीष तिवारी, नवनीत सिंह, मोनू यादव सहित दूरदराज से आए भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर