सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा रैली निकाली कहा कब वादा निभाओगे….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा रैली निकाली

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रमिक वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा में सम्मिलित होने आज दिनांक 23 फरवरी 2023 को जशपुर जिला के रंजीता स्टेडियम में हजारों की संख्या में सहायक शिक्षक ,प्रधान पाठक, समग्र शिक्षक सम्मिलित हुए।
प्रांत स्तरीय आंदोलन के कड़ी में लगातार छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय क्रमिक रूप से वेतन विसंगति यह पदयात्रा महारैली का आयोजन करके सहायक शिक्षक भूपेश सरकार को किए गए वादों को पूरा करने की माँग कर रहे हैं।
जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में आज सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का आंदोलन देखने लायक था शिक्षकों की जनसैलाब ऐतिहासिक थी। वेतन विसंगति मुद्दे को लेकर सहायक शिक्षकों में भारी नाराजगी एवं भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के प्रति शिक्षकों के आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसका प्रदर्शन जिला जसपुर मुख्यालय में ऐतिहासिक रूप से भीड़ को देख करके कहा जा सकता है की यह चुनावी साल है और शिक्षकों की प्रतिबद्धता है जब तक विसंगति दूर नहीं अगली पारी मंजूर नहीं।
इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा ,बसंत कौशिक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप लहरे प्रदेश मीडिया प्रभारी,हरीश गोपाल जिला कार्यकारिणी सदस्य जांजगीर, गोकुल जायसवाल जिला संरक्षक जांजगीर पूरी टीम के साथ में उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा जशपुर जिला वेतन विसंगति की पदयात्रा रैली में शिक्षकों की जबरदस्त माहौल है शिक्षकों में अपनी मांगों को लेकर गजब का उत्साह है निश्चित रूप से इस लड़ाई में सरकार को झुकना पड़ेगा। अन्यथा आगामी चुनाव में हम सरकार को उसकी औकात दिखा देंगे।
लगभग 2000 से अधिक की संख्या में जिला जसपुर के आठ विकासखंड पत्थलगांव मनोरा दुलदुला कुनकुरी जशपुर कांसाबेल बगीचा फरसाबहार के सहायक शिक्षक पहुंचे थे। जिला जशपुर के दबंग यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता के अगुवाई में शिक्षकों की भारी जन सैलाब के साथ रैली निकालकर पदयात्रा करते हुए पूरे जशपुर नगर के सड़कों पर गगनभेदी नारा लगाते हुए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला स्तरीय वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा में प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा ,बसंत कौशिक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महामंत्री रीता भगत,प्रदेश विधिक सलाहकार एलन साहू दिलीप लहरे प्रदेश मीडिया प्रभारी,हरीश गोपाल जिला कार्यकारिणी सदस्य जांजगीर, गोकुल जायसवाल जिला संरक्षक जांजगीर यशस्वी जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी
जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय बेक,ब्लॉक अध्यक्ष पत्थलगांव यशवंत कुमार यादव, कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर यादव ,बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष पुरेंद्र यादव, फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष नरेश यादव , प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलानंद यादव फरसाबहार, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत यादव, दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष सचिन महतो, मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सहित हजारों की संख्या में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के सदस्य उपस्थित रहे।