भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न……

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर– भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय सूरजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा मुरली सोनी, राजेश महलवाला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए पिछडा वर्ग मोर्चा का आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका बताया ।उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिले मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बड़ी आबादी 2023के चुनाव में निर्णायक साबित होगी।केन्द्र सरकार ने पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर इस वर्ग की तरक्की का प्रयास. किया है।

जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने जिले मे पिछडा वर्ग मोर्चा के गतिविधियों की सराहना की।जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल ने स्वागत भाषण व जिले मे मोर्चे के गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को भाजपा नेता शशिकांत गर्ग ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक गुप्ता व आभार प्रदर्शन रामनारायण यादव ने किया।इस अवसर पर भाजपा नेता रामकरण साहू,पुष्पा सिंह, कपिल पाण्डेय,जगरेलाल यादव, सीताराम कुशवाहा ,अर्जुन कुशवाहा, कृष्णागुप्ता ,रितेश जायसवाल, विजय राजवाड़े ,हरिनारायण साहू ,अजय अग्रवाल, लीलू गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, दीपक मुंगेरी, अशोक यादव ,अरुण ठाकुर ,हरीश रजवाड़े ,टेकराम रजवाड़े, बोधन रजवा,ड़े राम केश्वर साहू, महेश जायसवाल ,मिथिलेश जायसवाल सिंगरी रजक सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।