भाजपा कार्यकर्ताओं के राजनीतिक हत्याओं के लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार : अमित चिमनानी

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर– भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही नक्सली हत्याओं के विरोध में भाजपा ने सूरजपुर जिला मुख्यालय के एन एच 43 पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया।भूपेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सूरजपुर में प्रदेश मिडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे सडक जाम कर विरोध प्रकट किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मिडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की नक्सली हत्याओं के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए राजनीतिक हत्याएं कराकर विरोधी दलों में दहशत पैदा करना चाहती है।प्रदेश सरकार अंतरविरोध से जूझ रही है सरकार पर विश्वसनीयता का संकट है। प्रदेश सरकार का सुरक्षा तंत्र व सूचना तंत्र पूरी तरह विफल है। धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री मुरली सोनी ,थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी दीपक गुप्ता,कपिल पाण्डेय, शशि कांत गर्ग,रामकरण साहू,सुरेंद्र राजवाड़े, अजय अग्रवाल, शांति सिंह, ज्योति सिंह, दौलत सिंह, महेंद्र यादव, हेमदास मिश्रा, अरविंद मिश्रा,किशन देवांगन संस्कार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।