भारतीय जनता पार्टी के 4 पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून व्यवस्था को लेकर 17 फरवरी को प्रदेश व्यापी चक्का जाम…..

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 4 पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून व्यवस्था को लेकर 17 फरवरी 2023, को प्रदेश व्यापी चक्का जाम किया जाना है। इसी तारतम्य में  जशपूर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया की जशपुर जिला भाजपा द्वारा भी पत्थलगांव विधानसभा के लुड़ेग चिरकुटी में, कुनकुरी विधानसभा के जयस्तंभ चौक में एवं जशपुर विधानसभा के गम्हरिया चौक में चक्का जाम किया जाएगा।
तीनों विधानसभा मे दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चक्का जाम रहेगा।
उक्त चक्का जाम कार्यक्रम में अपने अपने विधानसभा के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला पदाधिकारी, मण्डल के अध्यक्ष-महामंत्री एवं पदाधिकारी, डीडीसी, बीडीसी, पार्षद, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला एवं मण्डल के अध्यक्ष-महामंत्री, पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक- सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की उपस्थित रहेंगे

विधानसभावार शामिल होने वाले नेता…जशपुर विधानसभा 1)  नंदकुमार साय 2) कृष्ण कुमार राय 3) गणेश राम भगत  4) राजशरण भगत 5)  जागेश्वर राम

कुनकुरी विधानसभा 1)  विष्णु देव साय 2)  भरत साय 3)  रोहित साय

पत्थलगांव विधानसभा 1) श्रीमती गोमती साय 2)  शिवशंकर साय पैंकरा 3)  सुनील गुप्ता  4)  सालिक साय,भरत सिंह / मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा