भूपेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास नहीं दिए जाने के विरोध में क्षेत्र की जनता के साथ 16 फरवरी को भाजपा करेगी विधायक निवास का घेराव….।

प़़तापपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता के लिए भेजे गए 16लाख प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार द्वारा रोके जाने के विरोध में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत प्रतापपुर विधानसभा के विधायक निवास का घेराव क्षेत्र के जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 फरवरी 2023 को की जाएगी।


भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने 14 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम प्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में प्रतापपुर विधान सभा के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के अधिकार से प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेष के कारण वंचित किए गए पात्र हितग्राहियों एवं क्षेत्र की जनता के साथ पदयात्रा कर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में प्रतापपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह के निवास का घेराव करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष सिंहासन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यापारी प्रकोष्ठ अंबिका जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी रत्नेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता बनारसी गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह महामंत्री अवधेश पांडे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश तायल पार्षद अरविंद जयसवाल, महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अवध बिहारी कश्यप बालमुकुंद रजक भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप महामंत्री विकास तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।