वर्षों पूर्व डकैती जैसी घटनाओं में शामिल रहे स्थाई वारंटी को चलगली पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार….

वर्षों पूर्व डकैती जैसी घटनाओं में शामिल रहे स्थाई वारंटी को चलगली पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार….
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
बलरामपुर जिले के थाना चलगली में धारा 395,399 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में घटना 1 जून 2004 को आरोपी विभावन मिस्त्री पिता बुधन मिस्त्री निवासी बरवा ठींगला थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) का अपने साथी अजय मिंज, शंकर गिंज, बाकाश उरांव, बोलवा, रामजी, विनय ठाकुर, अनिल मिंज सभी साकिनान रंका थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) तथा विष्णु पनिका साकिन सोनडीहा वर्तमान् पुलिस चौकी रेवटी थाना चंदौरा जिला सूरजपुर के साथ हथियार लेस होकर अम्बिकापुर बनारस सड़क मार्ग पर ग्राम पनसरा मोड़ के पास अम्बिकापुर से बनारस जाने वाली बस को रात्रि 10:15 बजे रोककर देशी कट्टा बंदूक की नोक पर डकैती डाले थे। यात्री बस में बैठे यात्रियों से 104300 रुपये नगद तथा 54500 रुपये का सोना, चांदी व घड़ी लूट कर ले गये थे। डकैती डालने के बाद से अरोपी विभावन मिस्त्री पिता बुधन मिस्त्री फरार जिसका फरारी में चालान पेश किया गया था। तब से आरोपी विभावन मिस्त्री अपना घर छोड़कर तमिलनाडू में रहकर लुकछिप कर मजदूरी का काम करता था। उक्त प्रकरण में आरोपी विभावन मिस्त्री के विरूद्ध में फास्ट ट्रेक कोर्ट रामानुजगंज के द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के निर्देशन पर स्थायी वारंटी की पता तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठन कर 8 फरवरी 2023 को स्थायी वारंटी विभावन मिस्त्री को तमिलनाडू से गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चलगली के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नेतराम पैकरा, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार केरकेट्टा, आरक्षक रामकेश सिंह आयम,चमनुराम शामिल रहे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर