राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, भारतीय रेड-क्रास सोसायटी अध्यक्ष ने बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजाॅल दवा खिलाकर की शुरूआत…..

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में आज 01 से 19 वर्षीय बच्चों (छात्रों) को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजाॅल मुख्य अतिथि श्री राम कृष्ण ओझा अध्यक्ष भारतीय रेड-क्रास सोसायटी सूरजपुर के द्वारा बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर, किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजाॅल स्कूल, काॅलेज एवं आंगनबाडी केन्द्रों में खिलायी जायेगी। एल्बेंडाजाॅल की खुराक 01 से 02 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 03 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को एक पूरी गोली खिलायी जायेगी। जिला में कुल 319248 बच्चों, किशोर, किशोरियों (01 से 19 वर्ष) के बच्चों को एल्बेंडाजाॅल की गोली खिलाई जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस.सिंह, जिला नोडल अधिकारी डाॅ. दीप कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गनपत कुमार नायक, स्कूल के प्राचार्य लेफ सिंह, व्याख्याता आर.डी. सिंह, मोहम्मद नसीम, दयानंद चौबे प्रधान पाठक, गुलाब सिंह साहू शिक्षक, जिला समन्वयक शुभम कुमार ओझा, सी.के. महेश्वरी, विलियम केरकेट्टा एवं स्कूल के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।