मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण : मंत्री डॉ. टेकाम ने 31 शिक्षिकों को किया सम्मानित…..

 

रायपुर,

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल परिसर स्थित संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा कार्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत रायपुर संभाग के 31 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें शिक्षा दूत सम्मान से 12 शिक्षक, ज्ञानदीप से 03 शिक्षक, शिक्षा श्री से 03 व्याख्याता, उत्कृष्ट प्राचार्य 05 और 08 उत्कृष्ट प्राधान पाठक सम्मानित हुए।

मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से रामपाल बांधे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुर्रा भाटापारा, गोविंद पटेल प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल देहार गुड़ा मैनपुर जिला गरियाबंद, गेवाराम प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा धमतरी, हेमेंद्र आचार्य प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, श्रीमती सरिता नासरे प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा राजिम विकासखंड अभनपुर को सम्मानित किया गया।

* शिक्षा श्री पुरस्कार – दिनेश कुमार साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरईपाली पिथौरा महासमुंद, श्रीमती भावना पांडव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा महासमुंद, पूनम सिंह साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घर जरा बिलाईगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा सम्मानित हुए।

* जिला स्तरीय पुरस्कारों में – ज्ञानदीप पुरस्कार से श्रीमती संगीता रानी उच्च वर्ग शिक्षक तिल्दा, होरी लाल पटेल शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरी आरंग और श्रीमती शालिनी सिंह शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी अभनपुर को सम्मानित किया गया।

* शिक्षा दूत पुरस्कार – श्रीमती विजया शर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला गुढ़ियारी धरसीवा रायपुर, श्रीमती रिंकू रानी मधु सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला लालपुर धरसीवा, श्रीमती ममता देवांगन सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला रायपुर धरसीवा, विष्णु गिरी गोस्वामी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला मटियाडीह तिल्दा, श्रीमती अंजू ध्रुव सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला तारपोंगी तिल्दा, श्रीमती पद्मिनी साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बेल्टिकरी तिल्दा, हेमलाल साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला परसुलीडीह अभनपुर, श्रीमती दुलेश्वरी साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पर सदा सोठ अभनपुर, उमन लाल भारती सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला राखी अभनपुर, तोरण लाल साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला फरफौद आरंग, विजय कुमार साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पिरदा आरंग, श्रीमती संगीता पाटले सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ओडका आरंग सम्मानित हुए।

* उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार – आशाराम वर्मा पूर्व माध्यमिक शाला मार्ट तिल्दा, श्रीमती अनीता मोडक पूर्व माध्यमिक शाला मठपारा धरसीवा, अनुज राम साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला भेलवाडीह अभनपुर, शिवपाल सिंह चंद्रा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला कन्या मंदिर हसौद आरंग, ओंकार प्रसाद वर्मा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मुंनगे सर आरंग, पवित् कुमार टंडन प्रधान पाठक प्राथमिक शाला छतौद तिल्दा, अंजोरी लाल साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मोहदी धरसीवा, सत्यनारायण देवांगन प्रधान पाठक प्राथमिक शाला केंद्री अभनपुर को सम्मानित किया गया।