प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का नगर में आतिशी स्वागत, कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन के रीढ़ की हड्डी :अमीन मेमन

 

 


शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर : प्रदेश के दौरे पर निकले कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने स्थानीय न्यू सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के दम पर सरकार है और संगठन का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद वे पूरे प्रदेश के दौरे पर निकले हैं और 16 वें जिले के रूप में सूरजपुर पहुंचे हैं। बड़ी तादाद में जुटे अल्पसंख्यक समुदाय के पार्टी कार्यकर्ताओं और अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। वहीं इसके पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई ने श्री मेमन का जिला मुख्यालय की सीमा पर आतिशी स्वागत कर जमकर आतिशबाजी की। डोल, नगाड़ों के साथ जगह-जगह नगर में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि वे हमारे अल्पसंख्यकों की समस्याओं से रूबरू होने आये हैं और अबकी बार 80 पार के नारे के साथ कांग्रेस को फिर सत्ता में लेकर आयेंगे। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक व बूथ स्तर पर अपनी कमेटी बना रहा है, जो आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होेंने कहा कि चुनाव में एक वर्ष बचा है और जल्द ही वे प्रदेश तथा जिले की इकाईयों की घोषणा भी करेंगे। इसके लिए वे कार्यकर्ताओं का दमखम भी देखने आये हैं।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा भल्ला, युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गुलजेब अहमद, कद्दावर इंका नेता दानिश रफीक, सरगुजा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में के के अग्रवाल, बलविंदर सिंह, इस्माईल खान, श्रीमती छन्दा ,नुरूल हसन, उषा सिंह, जगलाल सिंह, महेन्द्र साहू, आनंद कुंवर, मेहताब आलम, कुसुमलता राजवाड़े, गीता पूरी,रश्मि शर्मा,विना शर्मा, सैय्यद आमिल, कौनेन अंसारी, इस्तेयाक अहमद, अभिषेक सिंह सोमू, अभिषेक श्रीवास्तव, संजित यादव, परमेश्वर राजवाड़े, वीरेंद्र बंसल,संतोष सोनी,मिस्टर हुसैन, इमाम हसन, शक्ति ठाकुर, शांतिलाल डोसी, मुस्ताक खान, मो.इमराज, अजहर, जबारूल, मो.इकबाल, मो.सैफुल्ला, भावना सिंह, शाहरूख खान, लोलो सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम, इसाई, जैन, बौद्ध व सिक्ख समाज के लोग उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन मेहताब आलम ने किया। वहीं कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष के के अग्रवाल, शहर अध्यक्ष संजय डोसी, उर्दू बोर्ड के सदस्य इस्माईल खान, जिपं सदस्य उषा सिंह ने भी संबोधित किया।

* सरकार के कार्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे- सूरजपुर प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के कार्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं धान खरीदी में प्रदेश ने जो रिकार्ड कायम किया है, उसके लिए उन्होंने बधाई दी और कहा कि कांग्रेस की सरकार आम जनमानस की सरकार है। गांव, गरीब और किसान की सरकार है। वहीं उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को सम्मान मिले, साथ ही कांग्रेस के निर्णायक मतों में अल्पसंख्यकों का बड़ा योगदान है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की रीति और नीति व सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए सरकार के दोबारा ताजपोशी का दम भरा।

* कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत – अमीन मेनन के दौरे पर पूरे जिले से एकत्रित हुए बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में ताकत दिखाते हुए मजबूती का एहसास दिलाया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, युंका उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू, युंका विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े व विक्की समझदार, एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री कौनेन अंसारी तथा अल्पसंख्यक युवा नेता सैय्यद आमिल के नेतृत्व में बड़ा शक्ति प्रदर्शन मुख्यालय में देखने को मिला।