उदयपुर विकासखंड के 69 पोलिंग बूथ तथा 80 ग्रामों में 7 हजार जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े निशुल्क वितरण…..

 

 

* मोर आवास मूल अधिकार योजना के संबंध में ग्रामीणों से की विस्तृत चर्चा.

लखनपुर, अमित बारी

लखनपुर.  उदयपुर विकासखंड के 69 पोलिंग बूथ तथा 80 ग्रामों में 7 हजार जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े निशुल्क वितरण पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 दिसंबर से 11जनवरी के मध्य में वितरण किया गया साथ ही साथ “मोर आवास मोरअधिकार” के तहत ग्रामीणों सेविस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

लखनपुर निवासी तथा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा क्षेत्र के समाजसेवी राजेश अग्रवाल के द्वारा उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत निस्सहाय निशक्त दिव्यांग लोगों को इस कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहद रूप में 1 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी के मध्य 7 हजार लोगों को कंबल और गर्म कपड़े निशुल्क वितरण किया गया।
वही उदयपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सैला नृत्य कमेटी तथा गौरा नृत्य समिति को भी प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि एवं उनके सदस्यों को टी-शर्ट एवं धोती समस्त टीम के सदस्यों को निशुल्क वितरण किया गया।
उदयपुर विकासखंड के 69 पोलिंग बूथ के 80 ग्रामों में लगातार राजेश अग्रवाल के द्वारा ग्रामीणों से रूबरू होते हुए चर्चाएं भी की गई जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के द्वारा चलाई जा रही अभियान के तहत “मोर आवास मोर अधिकार” के तहत भी ग्रामीणों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ ही साथ केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी अवगत कराया गया तथा किसी भी समस्याओं को लेकर क्षेत्र के समस्त ग्रामीण आधी रात को भी मोबाइल से संपर्क कर जानकारी देकर समस्या का निराकरण करने का वादा किया गया ।
वही श्री अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक गतिविधि में भी काफी सक्रिय भूमिका रही है जिसमें उदयपुर मंडल के अंतर्गत 15शक्ति केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 14 शक्ति केंद्रों के रकेली, खमरिया, लालती, सोनतरी, फुलचिही, कवल गिरी , उदयपुर, डाड़गांव,घटबर्रा, चकेरी, सायर, केदमा, लक्ष्मणगढ़,के 69 पोलिंग बूथ के शक्ति केंद्र प्रभारी तथा पोलिंग बूथ अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ग्राम पंचायतों में पोलिंग बूथ में प्रवास कर सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति तथा आने वाले चुनाव 2023 में कार्यकर्ताओं का महत्व और कैसी भूमिका रहने वाली है इस संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जोश भरने का भी काम राजेश अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है।
इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से वहीं भारतीय जनता पार्टी के अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर उदयपुर मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह ,चंद्र बसु यादव ,संतोष जयसवाल, बृजेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल ,विजय यादव ,पन्ना गुप्ता ,दीपक सिंघल ,रामजतन यादव, नरेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, राम विशाल सिंह, नवल सिंह, मनीदास ,संतोष गुप्ता ,श्रीमती तपस्या बाई ,श्रीमती सरस्वती देवी ,तबरेज आलम ,सहदुल खान ,लक्ष्मण साहू, सहित क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम में जोश खरोश से शामिल थे।