नियमितीकरण को लेकर सभी दैनिक वेतन भोगियों ने अवकाश ले कर दिया समर्थन……

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर आज दिनांक 01/04/2022 को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ द्वारा अव्हान किये गए 12 सूत्रीय मांगों में से कंडिका 12 में उल्लेखित दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियो के नियमितीकरण के समर्थन में सूरजपुर के सभी दैनिक वेतन भोगी एवम अनियमित वन कर्मचारियों द्वारा 01 दिवस का अवकाश लेकर समर्थन किया गया है। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवकरन साय राजाराम यादव रमाकांत तिवारी एवम अन्य सभी परिक्षेत्रों के वन कर्मचारी उपस्थित होकर उनकी मांगो के समर्थन में 200 से अधिक दैनिक भोगी कर्मचारी ऊपस्थित रहे। इस दौरान दैनिक वेतन। भोगी वन कर्मचारी संघ के राजकुमार सिंह, विष्णु गिरी मिथलेश जायसवाल पुष्पेन्द्र सिंह, रमेश कुर्रे जगसाय बरगाह, अमर सिंह, देवनाथ सुरजमन एवं लगभग 200 कर्मचारी सम्मिलित हूवे।