राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के साथ सिंहदेव ने मनाया नूतन वर्ष……

 

लखनपुर,अमित बारी

लखनपुर-लखनपुर जनपद क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम आमापानी के कोरवा आश्रम में पढ़ने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा विशेष आरक्षित जनजाति के बच्चों के साथ जनपद उपाध्यक्ष और शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष अमित सिंह देव ने 1 जनवरी 2023 दिन रविवार को बच्चों के बीच जाकर नूतन वर्ष मनाया, और पढ़ने वाले आश्रमों के बच्चों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ वहां के अधीक्षक के द्वारा बच्चों के पढ़ाई सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष सिंह देव ने आश्रम के बच्चों से कुछ वैकल्पिक प्रश्न पूछे और साथ ही साथ भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली ।नूतन वर्ष के उपलक्ष में आश्रम के बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट देकर नववर्ष मनाया।शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष सिंह देव ने बच्चों से पहाड़ा ,गिनती सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री का नाम पूछा जिस पर बच्चों ने सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए। इस दौरान उनके साथ अरिंजय सिंह देव, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, आश्रम अधीक्षक शंभू प्रसाद यादव,शिक्षक शैलेष पांडेय, अभिषेक यादव, राजनाथ सिंह, भैयालाल राजवाड़े, सुरेंद्र कुमार राजवाड़े उपस्थित रहे।