आगर आपको कानून की जानकारी होगी तो रूकेंगे महिला अपराध……

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 25 नवम्बर 2022 से 10 दिसम्बर 2022 के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा कला की बालिकाओं को समाज में महिलाओं के विरूद्ध हो रही घटनाओं एवं हिंसाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हिंसा साइबर क्राइम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

नवा बिहान योजना अंतर्गत महिला सरंक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी चौबे के द्वारा घरेलु हिंसा से सरंक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गयी। सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती कविता मंडल के द्वारा सखी के उद्देश्यों एवं दी जाने वाली आवश्यक सेवाएं एवं महिला हेल्प लाइन नम्बर 181 की जानकारी दी गयी। बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रियंका सिंह के द्वारा बच्चो को बाल विवाह, नैतिक शिक्षा, बाल मजदूरी, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के बारे में बताया गया। कार्यशाला में विघालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्राएं, परियोजना अधिकारी प्रेमनगर, छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।