शक्ति केंद्र बैकोना में भाजपा मंडल कार्य समिति का बैठक हुवा सम्पन्न , कार्यकर्ताओं ने लिया कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प….।

 

“” किसान युवा और कर्मचारियों की दुर्दशा के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह जिम्मेदार “”
बाबूलाल अग्रवाल ( जिलाध्यक्ष भाजपा सूरजपुर )

प्रतापपुर
भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के कार्य समिति का बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल गोयल के मुख्य अतिथि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी के अध्यक्षता में शक्ति केंद्र बैकोना में 05दिसम्बर को हुवा संपन्न । बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता किसान कर्मचारी एवं युवाओं की उपेक्षा एवं शोषण किए जाने का आरोप लगाया ।

भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के शक्ति केंद्र बैकोना में आयोजित मंडल कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष भाजपा सूरजपुर बाबूलाल गोयल एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं धूप प्रज्ज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी एवं मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ संगठन के निर्देशानुसार मंडल में किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल द्वारा ग्राम बैकोना के वरिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल गोयल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण जनता के लिए प्रधानमंत्री आवास के लिए भेजी गई राशि को राज्य भूपेश बघेल की सरकार द्वारा वापस किए जाने के कारण प्रदेश के लाखों गरीब आज पक्के का मकान बना पाने से वंचित रह गए इसके लिए राज्य की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से दोषी एवं उत्तरदाई है


इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव में प्रभावित हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें इस बात की जानकारी देना चाहिए साथ ही कांग्रेसी सरकार से अपने आवास की मांग करनी चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा भेजे जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार हमारे आवास का पैसा क्यों नहीं दे रही है और हमारा घर क्यों अधूरा है। धान खरीदी में ऐसे ही छल एवं प्रपंच का सहारा लेकर केंद्र से भेजी गई राशि को भी अपना बता कर राज्य सरकार किसानों को उनके धान का उचित मूल्य नहीं दे रही है एवं धान खरीदी में किसानों के साथ भेदभाव का बर्ताव कर रही है आज तक किसानों के द्वारा जमा किए गए बुरे का पैसा राज्य सरकार द्वारा नहीं दी है ना तो उनके भांजा पूरा पैसा ही अभी तक भुगतान किया जा सकता है ऐसे ही कई कमियों एवं छत्तीसगढ़ में सत्ता पाने के लिए कांग्रेश की भूपेश बघेल सरकार किसान युवा एवं महिलाओं के लिए किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में सड़क की दुर्दशा से आवागमन दुर्लभ होता जा रहा है कर्मचारियों का मनमाना स्थानांतरण कर। आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है अब क्षेत्र की जनता कांग्रेस की आदत आई सरकार से त्रस्त हो चुकी है और समय की प्रतीक्षा कर रही है निसंदेह अब जनता कांग्रेस की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है । भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों योजनाओं की जानकारी देते हुए पिछले भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह की सरकार ने चालू की गई कृपा महामाया शक्कर फैक्ट्री क्षेत्र नहीं नालों में बनवाए गए छोटे बड़े पुल पुलिया पक्की सड़क का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को मुन्ना सिंह थउलाराम अंबिका जायसवाल रामधन राजवाड़े राम किशन पैकरा एवं मंडल सह प्रभारी रामधन राजवाड़े ने भी संबोधित किया। इनका संचालन महामंत्री अवधेश पांडेय एवं कार्यक्रम के उपरांत आभार प्रदर्शन महामंत्री अवधेश गुप्ता ने किया। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री भाजपा सूरजपुर प्रेमपाल अग्रवाल वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य जुल्फिकार कादरी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष निलेश जायसवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेमंत खेरवार पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक जयसवाल अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजनाथ सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह आजा मोर्चा अध्यक्ष शिव रवि सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक चंद्रिका यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप भाजयुमो महामंत्री विकास तिवारी शुभम सोनी बादल सूर्या नायक आजजा मोर्चा महामंत्री राजू सिंह सुमेर सिंह पैकरा किसान मोर्चा महामंत्री राम लखन सिंह वेद कुमार गुप्ता कमल राजवाड़े सियाराम सिंह विमल नेताम झुना राम प्रेम पैकरा पूर्व सरपंच बना बेचन सिंह रूप नारायण सिंह शक्ति केंद्र बैकोना के संयोजक श्याम केवल पैकरा इंद्र कुमार पैकरा शिवमंगल साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।