आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया अनिश्चित कालीन हड़ताल का आगाज़……

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ)परियोजना ओड़गी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज़ कर दिया है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया है कि,1975 से समेकित महिला एवं बाल विकास परियोजना पूरे भारत मे संचालित है,परंतु इस कार्य को करने के लिए नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आज तक सरकारी कर्मचारी घोषित नही हो पाई है,उनको आज भी मानदेय ही मिल रहा है,6500 में अपने परिवार का भरणपोषण करने को विवश हैं।वैसे तो सरकार की ये योजना भारत मे कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है,परंतु सरकार की,शासन के द्वारा हमें अनदेखा कर के हमें ही कुपोषित किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत हमे भी प्राथमिकता न देकर अनदेखा किया जा रहा है।और तो और इस 6500 के अल्प मानदेय से ही हमे इंटरनेट का खर्च करवाकर,पोषण ट्रैकर एप में काम करवाया जा रहा है।
ऐसी ही अनेक विसंगतियों ,समस्याओं के निवारण के लिए पूरे छत्तीसगढ़ की कार्यकर्ताओ ने आंदोलन का बिगुल बजाया है।छत्तीसगढ़ में 1,00000 लाख से भी ज्यादा की संख्या में कार्यकर्ता बहनों ने शासन की योजनाओं को फलीभूत सफल कर रहे हैं। समस्याओं को समय समय पर राज्य शाशन को ज्ञापन सौंपकर उनके संज्ञान में लाया जा रहा है,परंतु आज तक कोई निराकरण नही हो पाया है। लेकिन अब ये आंदोलन अनिश्चितकालीन है,जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हम अपने आंदोलन में डटे रहेंगे। अपने मुख्यालय परियोजना में धरना देंगे।और सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना स्थल एवम ध्वनि विस्तारक यंत्र का भी उपयोग किया जाएगा।उपरोक्त जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी है।