दुलदुला में युवा महोत्सव का आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

दुलदुला में युवा महोत्सव का आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति

आज दुलदुला में युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष के महोत्सव का मुख्य विषय है-‘‘युवा-उत्साह नए भारत का’’।
23 नवंबर‚ 2022 को इसका शुरुआत दुलदुला के हाई स्कूल के प्रांगण में हुआ इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.
इस महोत्सव का उद्देश्य देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए एक साथ एक मंच पर लाना है।
जहां एक लघु भारत का निर्माण करते हुए युवा औपचारिक और अनौपचारिक रूप से अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक विशिष्टता पर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।


इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता‚ सांप्रदायिक सद्भाव‚ भाईचारे‚ साहस और हिम्मत की भावना को प्रोत्साहन देना है।
इसका मूल उद्देश्य एक भारत‚श्रेष्ठ भारत की भावना सार और अवधारणा का प्रचार करना है।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्य अरविंद साय जी जनपद अध्य चंद्र प्रभा जी,उपा.कपिल देव साय जी, जिला पंचायत सदस्य ममता कश्यप जी जिला महामंत्री निर्मल सिंह जी मिथलेश महंत राकेश भगत ceo पेंकरा जी bdc राजकुमार सिंह जी, पिंकी गुप्ता जी, समस्त प्राचार्य गण pti beo मार्टिन खलखो जी के brcc दीपेंद्र सिन्हा जी, एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।