एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा देश के सांस्कृतिक विरासत संरक्षक और राष्ट्रीय गौरव, वीरता के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए हर साल 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जयंती अवसर को अपने शहीदों को सही मायने में स्मरण करने हेतु तथा उनके गौरव से प्रेरणा लेने हेतु अनुसूचित जनजाति आश्रमों एवं प्रत्येक एकलव्य विद्यालयों में इसे मनाने के लिए बृहत आयोजन की रूपरेखा जारी किया गया है।जिसमें दिनांक 15.11.2022 से 22.11.2022 तक विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके तहत आज विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय प्रतिष्ठित जनजातीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा विद्यार्थियों के पालकों को आमंत्रित किया गया। साथ ही गांव के प्राथमिक, माध्यमिक व हाई स्कूल के बच्चे, शिक्षक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण करमा नर्तकों ने भाग लिया।


विभिन्न जनजाति समुदायों की पहचान आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी अनेक घटनाओं के बारे में वक्ताओं ने बताया।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आनंद नाग, डॉ.बी. एल.भगत, अनुभान सिंह उपस्थित थे।करमचंद पैंकरा सरपंच सरईटोला, धरमू राम भगत, पालक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार डनसेना, उपाध्यक्ष देवानंद किसान, चमरसाय एक्का, अजय कुमार भगत, इमानुएल एक्का, बोधसाय मांझी,राजकुमार सिदार, सुमन टोप्पो,श्रीमती बसंती पैंकरा, श्रीमतीअंजू टोप्पो, श्रीमती सीता बाई, पालकगण सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।