21 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2022 तक विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन….

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर
/छ.ग. शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 3 बटालियन एनडीआरएफ मुण्डली, कटक उड़ीसा द्वारा बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से निपटने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिला स्तर पर 29 नवम्बर 2022 को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 30 नवम्बर 2022 को मैन एक्सरसाइज आयोजित किया जाना है। 21 नवम्बर 2022 से 3 दिसंबर 2022 तक विकास खण्ड स्तर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा सामुदायिक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसमें नंद जी पाण्डेय कलेक्टर, एसएन बोरवंकर, राकेश पाण्डेय को बनाया गया है।