32 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत करने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर-अनुसूचित जनजाति के 32 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर20प्रतिशत करने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में सूरजपुर एनएच 43 पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।आज यहां सूरजपुर जिला मुख्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, संगठन प्रभारी राजा पांडेय ,अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह, भूलन सिंह, पुष्पा सिंह, महेश्वर सिंह के नेतृत्व मे चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासियों का आरक्षण 32प्रतिशत से घटाकर 20प्रतिशत कर दिया गया। आरक्षण को लेकर सरकार ने आदिवासियों को धोखा दिया। कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध करनेवाले व्यक्ति को निगम मंडल मे पद देकर उपकृत किया है। सरकार के खिलाफ यह आंदोलन सदन से सड़क के साथ साथ घर घर लेकर जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तबादला उद्योग चला रही है। सरकार ने निर्वाचित सहकारी समितियों के स्थान पर कांग्रेस के पदाधिकारियों का मनोनयन कर सहकारिता का मखौल उड़ाया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आरक्षण मे कटौती के खिलाफ सरकार के सामने कभी आवाज नही उठाई। उन्होंने कहा कि जिले से दो दो विधायक अजजा वर्ग के जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अध्यक्ष आदिवासी वर्ग के हैं लेकिन किसी ने आजतक मुख्यमंत्री से इसकी चर्चा नही की। आरक्षण कटौती के कारण अजजा वर्ग को नौकरियों मे नुकसान हो रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की मलाई खानेवाले लोग आदिवासियों की आवाज नही उठा रहे हैं।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह,मोहन सिंह, भूलन सिंह,कौशल सिंह, पुष्पा सिंह, महेश्वर सिंह,संत सिंह,रितेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामविलास सिंह व आभार प्रदर्शन दरोगा सिंह ने किया।इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी,लवकेश पैकरा, मोहर साय सिंह, सुरेश सिंह, संशोधन सिंह,दीपनारायण सिंह, थउला राम,प्रदीप पैकरा, मुन्ना सिंह, सागर सिंह, जगमोहन सिंह, जयप्रकाश, रामशिरोमणि साहू,अजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, मार्तण्ड साहू,राजेश तिवारी ,रामेश्वर बैस,सुभाष राजवाड़े, अक्षय तिवारी ,राजकुमार गुप्ता, मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा व अजजा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।