आगामी धान खरीदी को लेकर बिंदुवार की गई समीक्षा, टोकन काटने एवं शासन का पैसा किसानों के खाते में जाए करे सुनिश्चित : कलेक्टर

 

* खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी की आरंभिक तैयारी की समीक्षा.

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक खरीदी किया जाना है। आदेश के परिपालन में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के समस्त नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारियों आगामी धान खरीदी को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई। जिले में कुल समिति 48, उपार्जन केंद्र 50 बनाए गए हैं। धान खरीदी का लक्ष्य 281750 मेट्रिक टन है एवं पंजीकृत किसानों की संख्या 54265 है। धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

कलेक्टर ने कहा कि 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो रहा है जिसमे बड़े उत्साह के साथ किसानों का धान खरीदी करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन काटने एवं शासन का पैसा किसानों के खाते में जाए भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने समितियों में स्थल चयन, साफ-सफाई, फेंसिंग, चबूतरा, डनेज, विद्युत व्यवस्था, सीसी टी.वी., पेयजल तथा किसान विश्राम गृह की व्यवस्था कराने के साथ-साथ पर्याप्त डनेज तथा तारपोलिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान उपार्जन हेतु नवीन बारदाना, मिलर के पुराने बारदाने, स्टैंसिल, सुतली, रंग एवं रजिस्टर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिया गया। कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के दौरान लघु एवं सीमांत कृषकों से प्राथमिकता से रोस्टरवार धान खरीदी करने हेतु योजनाबद्ध खरीदी करने का निर्देश समस्त समिति प्रबंधकों को दिया गया। जिन्हें जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में खरीदी पूरा कराने है। किसानों को टोकन जारी करने से धान खरीदी तक सुचारू व्यवस्था के साथ-साथ तौल पत्रक की प्रति ऑनलाइन प्रति अनिवार्य रूप से किसानों को देने के निर्देश दिये है। धान खरीदी के दौरान समिति में धान भंडारण स्थान पर सुरक्षा, सीसीटीव्ही की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अवधि, समर्थन मूल्य, औसत अच्छी गुणवत्ता (एफ. ए. क्यू.), विभागीय कॉल सेंटर, कार्यपालिक दंडाधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस थाना तथा जिला कंट्रोल रूम के नंबर आवश्यक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए है। धान के अवैध परिवहन, खरीदी बिक्री की सूचना 07775-228548, 93037-74855 नंबर पर दे सकते हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, ज्वाइंट कलेक्टर प्रियंका वर्मा, एसडीएम उत्तम रजक खाद्य अधिकारी विजय किरण, उप पंजीयक सहकारी संस्थाऐं जी.एस शर्मा, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गिरजा साहू एवं संबंधित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।