दीपावली पर मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश लेकर शहीद परिवार के पास पहुंचे पुलिस कप्तान, बोले पुलिस परिवार आपके साथ हमेशा है खडी….

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों को दीपावली पर्व का शुभकामना संदेश भेजा है। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को लेकर शनिवार, 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा को ससम्मान भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस व दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश के साथ मिष्ठान एवं मिट्टी के दिए भी ससम्मान महिला आरक्षक को भेंट किया और सुख, समृद्धि, यश-कीर्ति की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक से चर्चा कर हालचाल जाना और दुरस्थ तैनाती थाना चांदनी से महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा का स्थानान्तरण पुलिस लाईन में करने का आदेश मौके पर ही जारी कर सौंपा। इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर मौजूद रहे। इसी क्रम में डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक सरिता कुजूर को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश एवं मिष्ठान को ससम्मान भेंट किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा व एएसआई विराट विशी मौजूद रहे।