छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक खेल में महिलाओं ने बिखेरी छटा, मांदर के थाप पर थिरके जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव…..

 

लखनपुर,अमित बारी

लखनपुर:-राजीव युवा मितान क्लब के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को ग्राम पंचायत केवरी तथा सिंगीटाना मे पारम्परिक खेल एवं सांस्कृतिक नृत्य गीत स्पर्धा में स्थानीय महिला पुरुष स्कूली बच्चे बुजुर्ग ने भाग लेकर खो- खो, कबड्डी, रस्साकसी ,पिठुल, ऊंची कूद, लंगड़ी दौड़, कंचा बांटी, आदि खेलों का अच्छा प्रदर्शन किया वहीं प्रतिभागी महिलाओं ने ग्राम केवरी में बेहतर कबड्डी, खो खो खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव रहे। ग्राम पंचायत सिंगी टाना मे आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं ने पारम्परिक डोमकच करमा नृत्य प्रस्तुत किया। उम्र दराज पुरूष वर्ग ने शैला करमा नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी उम्र वर्ग के स्थानीय ग्रामवासियों ने खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

मुख्य अतिथि सिंह देव ने खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा नर्तक दल के महिला पुरुष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस दौरान मुख्य अतिथि सिंह देव भी भावविभोर होकर मांदर के थाप पर थिरकते हुए रंगमंच को खूबसूरत बना दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रदेश सरकार के लाभकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने खिलाड़ियों तथा जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार ने पारम्परिक खेलो को सहेजने का जो रास्ता अख्तियार किया है यकीनन सराहनीय है। आज पुरे छत्तीसगढ़ में युवा मितान क्लब योजना की ही नहीं अपितु योजना के आड़ में प्रदेश कांग्रेस सरकार की तारीफ हो रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंह देव छत्तीसगढ़ शासन की गुणगान हो रही है। सूबे के सरकार ने महिला पुरुष बच्चें बुजुर्गो को एक मंच प्रदान किया है। और हमारे पारम्परिक खेलो का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना पांडेय ने भी दोनों ग्राम पंचायतों के प्रतिभागी खिलाड़ियों राजीव युवा मितान क्लब योजना के पदाधिकारियों कार्यक्रम में सम्मिलित ग्राम वासियों को संबोधित किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत केवरी में किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन,शैलेश पांडेय, किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रामसुजान द्विवेदी,कुंते सिंह,नरेश दास, किशुन दास, अनिल बिशी, गिरजा दास, रामधन, अशोक सिंह, रामू सिंह, रामदास ,भीकू सिंह, बसंत राम, आलोकसिंह, धनीलाल ,हलकनिया दास, अंबे दास ,ललिता सिंह ,रीता सिंह ,दया मती, बबीता दास, इंद्रावती, महेश्वरी सिंह ,हेमलता ग्राम पंचायत सीगीटाना मे सरपंच बिफल लकडा ,जनपद सदस्य पति देव कुमार प्रजापति, लखन दास, बिहारी प्रजापति ,बेचन प्रजापति, मुन्ना दास एवं दोनों ग्राम पंचायत के ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।