नंद कुमार साय का लखनपुर में हुआ आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत आरक्षण मामले में नंद कुमार साय ने छत्तीसगढ़ सरकार पर घोर लापारवाही का लगाया आरोप…..

 

लखनपुर, अमित बारी

लखनपुर. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय का 8 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे लखनपुर भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास पर आगमन हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया है। नंद कुमार सायं ने भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करते हुए पार्टी संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। मीडिया से चर्चा करते हुए जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साह ने कहा की हाईकोर्ट के फैसले से आदिवासियों का आरक्षण फिर 32% से घटकर 20% हो गया है जो कि बीजेपी के शासन काल में 20% से बढ़ाकर 32% आरक्षण किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार ने घोर लापरवाही की है। कोर्ट के फैसले आने से पहले सरकार के द्वारा आरक्षण को लेकर जो तथ्य सामने रखने चाहिए थे उन्होंने वह तथ्य कोर्ट के सामने नहीं रखा। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। जिसकी शुरुआत अंबिकापुर में संभाग स्तरीय विरोध प्रदर्शन शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे बिलासपुर चौक नेशनल हाईवे जाम कर किया जायेगा। राजेश अग्रवाल के निवास पर भोजन पश्चात अंबिकापुर के लिए प्रस्थान किए इस दौरान उनके साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ओबीसी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, तबरेज आलम, सहदुल खान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।