कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने किया रावण दहन, लखनपुर उदयपुर को पुनः विधानसभा बनाए जाने की मांग……

 

लखनपुर, अमित बारी

सरगुजा जिले के लखनपुर में रियासत काल से ही 1 दिन बाद दशहरा मनाया जाने की परंपरा रही है सन 1944 से लखनपुर में विजयदशमी के 1 दिन बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है विजयदशमी के दिन लखनपुर के राज् परिवार अंबिकापुर महाराजा को सलामी देने जाया करते थे। विजयदशमी के एक दीन बाद लखनपुर में भव्य तरीके से दशहरा मेला का आयोजन कर रावण दहन किया जाता है। इसी कड़ी में लखनपुर नगर में नवचेतना दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड तथा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बाजार पारा द्वारा दुर्गा पंडाल में माता दुर्गा के प्रतिमा का स्थापना कर 9 दिनों तक विशाल भंडारे जगराता व भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता हैं। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुऐ प्रसाद ग्रहण करते हैं तो वही विजयदशमी के 1 दिन बाद लखनपुर नगर में दशहरा पर्व पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। जहां नगर ग्रामीण ग्रामीण अंचल सहित आसपास के जिले व आस पास ब्लॉक के लोग हजारों की संख्या में दशहरा एवम रावण दहन देखने आए।

नवचेतना दुर्गा पूजा समिति के राजेश अग्रवाल सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में लखनपुर नगर में सैला नृत्य, करमा नृत्य , डीजे के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा का नगर में जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए जहां श्रद्धालु एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर डीजे के धुन में थिरकते दिखे। तो वही रावण दहन समिति द्वारा लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरप्रीत सिंह, सरगुजा पूर्व भाजपा सांसद कमलभान, सिंह पार्षद आलोक दुबे ,पार्षद लक्ष्मी गुप्ता, इरफान सिद्धकी, लाल चंद्र अग्रवाल , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ,रावण दहन समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, मौजूद रहे। जहां रावण दहन समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। तो वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पूर्व सांसद कमलभान सिंह रावण दहन समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता नरेंद्र पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों को मुंह मीठा करा कर दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा की हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि वनवास के दौरान भगवान राम सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किए है। साक्षरता मिनी स्टेडियम भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। साथ ही उन्होंने सैला पार्टियों को पुरस्कार भेंट किया है। तथा रिमझिम बारिश के बीच जमकर आतिशबाजी की गई और कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा रावण दहन किया गया। गौरतलब है कि रियासत काल में लखनपुर रामपुर तपता के नाम से जाना जाता था। जो पहले विधानसभा था तो वहीं स्थानीय लोगों ने लखनपुर व उदयपुर ब्लाक को पुनः विधानसभा बनाए जाने की मांग कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से की है। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा की बात कही है। मंच का संचालन बृजेंद्र पांडेय और सौरभ अग्रवाल के द्वारा किया गया। नव चेतना दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष हुआ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में देर रात स्थानीय देवतालाब में माता दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व रावण दहन समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लखनपुर में शांतिपूर्ण ढंग व धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया। जमकर आतिशबाजी करते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा रावण दहन किया गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा लखनपुर उदयपुर ब्लाक को पुनः विधानसभा बनाए जाने की मांग की गई है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने स्थानीय विधायक टी एस सिंह देव व मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा करने की बात कही है।