केरसई में नवरात्र पर्व की धूम….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

केरसई में नवरात्र पर्व की धूम

कुनकुरी के ग्राम केरसई में नवरात्र त्योहार धूमधाम से मनाया गया भब्य रूप से  दुर्गा पंडाल सजा कर माता रानी को विराजमान कर पूजा अर्चना करते हुए अपने ग्राम वासीयो के सुख शांति समृद्धि के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा

जैसा कि सभी को पता ही है। जगत्स्वरुपा जगत्‌जननी माँ दुर्गा के लिए किए गये उपासना का विशेष महत्व रहता है। शारदीय नवरात्र सभी नवरात्रों में श्रेष्ठ होता है। इस नवरात्र में शक्ति अराधाना समस्त भारत में हर शहर हर गाँव मे की जाती है। क्लौ चण्डी विनायकौ के अनुसार कलियुग में एक मां जगतजननी जगदम्बा और भगवान गणेश ही इस कलयुगी दोष और नाना प्रकार के पाप से हमें बचाते हैं। ग्राम केरसई के पंडाल में विराजित माता दुर्गे की नवमी के दिन हवन किया गया जिसमें ग्राम वासियों ने हवन कर माँ दुर्गे से सुख शांति और ऐष्वर्य के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा