गांधी प्रतिमा का किया गया अनावरण……

 

 

लखनपुर, अमित बारी

लखनपुर. गांधी जयंती के अवसर पर लखनपुर नगर के मां महामाया वार्ड क्रमांक 4 में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह देव द्वारा नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगरवासीयो की उपस्थिति में गांधी चौक का फीता काटकर गांधी प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताइए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के पहल पर लखनपुर राज परिवार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत प्रताप सिंह देव के द्वारा गांधी चौक निर्माण के लिए भूमि दान दिया गया जिसके बाद काफी कम समय में नगर पंचायत के द्वारा गांधी चौक का निर्माण किया गया। चौक के निर्माण होने उपरांत गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर वासियों की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में, जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू
भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, बृज किशोर पांडे , पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे मामू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हाफिज हसन रजा, शमशिर आलम, चंद्रभान सिंह शमीम खान, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ,युवा मोर्चा भाजपा मंडल लखनपुर अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, बाबर हुसैन, नसरत अली, हाशिम खान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।