हड़ताली कर्मचारियों व सरपंच संघ को भाजपा का मिला समर्थन, पूर्व सांसद ने सरकार पर कसा तंज……

 

लखनपुर ,अमित बारी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर लखनपुर ब्लाक मुख्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी लखनपुर तहसील कार्यालय के परिसर में 22 अगस्त से अपनी 2 सूत्रीय महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों अधिकारियों का 11 दिन भी हड़ताल जारी है तो वहीं 13 सूत्री मांगों को लेकर सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह के नेतृत्व में लखनपुर के 74 ग्राम पंचायतों के सरपंचो का तीसरे दिन हड़ताल जारी हैं। हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई ,न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामले के निपटारे, सामान्य सरकारी कामकाज से लेकर पंचायत स्तर के कार्य पूरी तरीके से प्रभावित हो चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों व सरपंच संघ का समर्थन करने भाजपा नेता धरना स्थल पर पहुंचे फेडरेशन के कर्मचारियों अधिकारियों व सरपंच संघ के द्वारा भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और सरपंच संघ को को भाजपा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों सहित सरपंच संघ की मांग को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया है।

पूर्व भाजपा सांसद कमलभान सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शासन मजे में है और प्रशासन सजे में है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों व सरपंच संघ के हड़ताल में चले जाने से सरकारी कामकाज सहित पंचायत स्तर के कार्य पूरी तरीके से प्रभावित हुए हैं जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का सरकार दबाव ना बनाये बल्कि हड़ताल पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों सहित सरपंच संघ की मांगों को पुरा किया जाए। इस दौरान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता रामनारायण दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू, यतेंद्र पांडे, अभिमन्यु सिंह,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, दिव्यांश गुप्ता सचिन बारी सहित अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।