पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के प्रथम नगर आगमन पर फूल माला एवं पटाखे फोड़ किया गया स्वागत…. 

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के प्रथम नगर आगमन पर फूल माला एवं पटाखे फोड़ किया गया स्वागत…. 
वाड्रफनगर ,,, अब्दुल रशीद
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का वाड्रफनगर में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लोगों ने फूल माला पटाखे फोड़कर नारेबाजी के साथ स्वागत किया साथ ही कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दी ।
बलरामपुर जिले के अंतर्गत वाड्रफनगर ब्लॉक में जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के राजीव गांधी चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं एवं लोगों द्वारा फूल माला से उन्हें स्वागत किया इसके बाद जिला अध्यक्ष ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ पैदल वन विश्राम गृह पहुंचे।
पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा कि आज वाड्रफनगर जिला अध्यक्ष बनने के बाद मेरा प्रथम आगमन है और मैं यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लोगों ने मेरा जमकर स्वागत किया है मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। आप लोगों ने ऐसा स्वागत किया है कि मुझे याद रहेगा ।मुझे कांग्रेस पार्टी का बलरामपुर पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है आप सब के सहयोग से निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी निभाऊंगा। मेरी जहां भी जरूरत हो आप लोग फोन करें मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा और जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव को लेकर भूपेश बघेल की सरकार के योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाना। कांग्रेस सरकार गरीबों के हितों का ख्याल रखती है जो योजनाएं चलाई जा रही है वह गरीबों के लिए सोचती है हमारे कांग्रेस सरकार 25 सौ ₹ क्विंटल धान खरीद रही है और आने वाले समय में 28  सौ ₹ धान किसानों से खरीदा जाएगा। जो छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों का भी ध्यान रखती है आप हमारी पिछड़ा वर्ग की जनता कृषि कार्य करती है जिसे धान का सही मूल्य लोगों को मिल सके यह हमारी कांग्रेस सरकार सोचती है मां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के जनता के सभी वर्गों का ख्याल रखती है सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे हमारा प्रयास आगे होगा कि जिले के सभी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना और आगे की रणनीति बनाना जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है मैं आगे सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जय प्रकाश जायसवाल माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड सदस्य , प्रेम लाल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रामदेव जगते विधानसभा अध्यक्ष, नंदलाल श्यामले, अमित यादव पार्षद ,संजीव यादव ब्लॉक अध्यक्ष, सुमंत गुप्ता, कैलाश कुशवाहा, रामा शंकर कुशवाहा ,सियाराम कुशवाहा, अजय कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा ,कृष्णा कुशवाहा, शंख लाल कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, संजय कुशवाहा, श्रीमती ललिता कुशवाहा, लव कुशवाहा, मंतोष जगते ,अश्विनी यादव,  महेंद्र यादव, अश्विनी यादव ,हरिचरण कुशवाहा ,श्रीराम कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती अमरावती , विनोद कुशवाहा, रूपचंद कुशवाहा, हरिप्रसाद पोया, सुदामा कुशवाहा, इस्फाक खान, संतु मिश्रा, राम सुंदर सिंह आदिवासी अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला प्रतिनिधि बलरामपुर