कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा कलम बन्द काम बंद हड़ताल में भारी संख्या में शामिल हुए अधिकारी कर्मचारी….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
बुधवार कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन तीसरे  दिन भी जारी रहा कलम बन्द काम बंद हड़ताल में भारी संख्या में शामिल हुए अधिकारी कर्मचारी गण
अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी के आंदोलन का तीसरा दिन छत्तीसगढ़ महतारी के राजगीत के साथ शुभारंभ किया गया। सुबह से ही भारी संख्या में हड़ताल स्थल जनपद पंचायत पत्थलगांव के प्रांगण में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पहुचने लगे जो सिलसिला दिन भर जारी रहा  जिसमे महिलाओ की संख्या भी बहुतायत रही
बुधवार को इस हड़ताल में मंच संचालन नारी शक्ति के द्वारा किया गया जिसमें अपर्णा नामदेव, सोनिया गुप्ता, राजकुमारी लकड़ा एवं कल्पना पैंकरा ने बड़े जोश और उत्साह के साथ अपनी मांगों को रखते हुए राज्य सरकार से ईसे जल्द मानने की बात कही। हड़ताल के उद्बोधन की अगली कड़ी में सर्वप्रथम संतोष टांडे सयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के द्वारा अधिकारी कर्मचारीयो की अपनी दो सूत्रीय मांग 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतन के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को पुरजोर ढंग से रखा एवं सभी साथियों को बताया कि हम सब कैसे ठगे जा रहे है। इसबार हम अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर ही रहेंगे जिसका अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे सभी सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों जिसमे महिलाएं  ने भी ताली बजा कर पूरी बात का समर्थन किया इसके पश्चात जगदीश यादव, अरूण शाह, कुलदीप गुप्ता, पुष्पलता सिंह, शिव कुमार टंडन, बी एस पैंकरा, पी. एल पटेल, जे डी वैष्णव, राम रतन साहू, दीपक बंजारे, राठौर , पंकज बेहरा , तिग्गा मैडम , कृष्णा मिर्रे, सरोज गंधर्व, अशोक कुर्रे, मेराज अंसारी, डमरूधर बारके,महेश यादव कायम अली, विनोद साहू एवं यशवंत यादव आदि सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारियो ने अपनी मांगों की समर्थन में आवाज बुलंद किए।
अंत में विकासखंड के संयोजक भीमसेन स्वर्णकार ने कल गुरुवार को और अधिक संख्या में साथियों को उपस्थित होने का अपील किया जिससे हम सभी की जायज मांग सरकार तक पहुचाई जा संके उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी जायज मांग के लिए भी आंदोलन का राह पकड़ना पड़ा है। क्योंकि ये छतीसगढ़ की सरकार हमारी मांगो पे ध्यान नही दी जिससे हम सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का काफ़ी नुक्सान हो रहा है। जब महंगाई की मार से सभी परेशान है। हम सभी की अपना अपना घर चलाने में काफी दिक्कते हो रही है। राज्य सरकार को इसपे त्वरित विचार करते हुए हमारी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। इस हड़ताल में मोहनपाल, रामदुलार, सुरेश यादव, संदीप राज, भुनेश्वर यादव, टिपेन्द्र यादव, आनन्द, विवेकानंद मिर्रे, लछमण मिर्रे, बोधराम सक्सेना, दिलीप केरकेट्टा, विजय अम्बष्ठ, सहित अन्य काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।