प्राकृतिक आपदा पीड़ित 6 परिवारों को 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत….

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 6 परिवारों को 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत….

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

कलेक्टर विजय दयाराम के. के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 6 परिवारों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेशानुसार जहरीले सर्प के काटने से मृतक जबरसाय आत्मज शंकर ग्राम बाजरा, मृतक उत्तम सिंह आत्मज झुरई ग्राम तुगवां, नाला में डूबने से मृतक मनमती कुजूर पति प्रबोध कुजूर ग्राम खटवाबरदर, मृतक रामदुलारे आत्मज बसपति ग्राम तुगवां व कुँआ में डूबने से सत्या कुमारी आत्मज राजेश ग्राम करमडीहा तथा तालाब में डूबने से परशु कोडाकू आत्मज बंधु कोडाकू ग्राम कोटपाली की मृत्यु हुई थी। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आरबीसी 6-4 के तहत् उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर