भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल ने निकाला तिरंगा रैली…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल ने निकाला तिरंगा रैली

रविवार को दिन के 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर रोड से निकाला तिरंगा रैली जिसमे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जहां भारत देश आज हर गाँव हर शहर में आजादी का अम्रत महोत्सव देश ब्यापि कार्यक्रम में हर ब्यक्ति वो चाहे बड़े हो महिलाये हो या बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। जिसमे उनकी उत्साह देखने लायक है। हर आम जन आज सिर्फ और सिर्फ देश के आन बान और शान तिरंगे झंडे को सलाम करता दिख रहा है।

यही देखने को मिला भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही आजादी के अम्रत महोत्सव तिरंगा यात्रा में पहुँचे पत्थलगांव अम्बिकापुर रोड के बीटीआई चौक से तिरंगा यात्रा लेकर निकले जो इंजको, इला, बटुराबहार कर्मीटिकरा, फूलेता चौक,सुखरापारा, मुडेकेला सुरेशपुर होते हुए किलकिला में समापन हुआ है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगे कार्यक्रम में ग्रामीणों को तिरंगा झंडा दिए इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खेमानिधि यादव वीरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह भाटिया, डॉक्टर बिहारी लाल भगत, बंटी सिंह, सुरेंद्र बेसरा प्रकाश, धीरज सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।