पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन……

लखनपुर , अमित बारी

लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 झिनपुरी पारा में 23 मार्च दिन बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है। नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 झिनपुरी में जय राम पांडे घर से देव विष्णु के खलिहान तक पीसीसी सड़क 685 मीटर 16 लाख 40 हजार रुपए की लागत राशि से निर्माण कार्य होना है। बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत प्रताप सिंह देव, एआईपीसी संभाग समन्वयक जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंहदेव, नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला, वार्ड क्रमांक 1 पार्षद व पार्षद पति वीनेश राम खलखो की उपस्थिति में स्थानीय पुजारियों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन के दौरान सब इंजीनियर अशोक सिंह ठेकेदार महेश नायर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, छोटू राम पैकरा, विनय, अशोक, बृजेश ,उदय सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।AIPC संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव ने नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, नगर पंचायत लखनपुर के चारों ओर वृक्षारोपण को लेकर चर्चा किया जिस पर नगर अध्यक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायत के अधिकारियों ने सहमति जताई ।