सायबर सेल के एएसआई की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद

महासमुंद पुलिस ने सायबर सेल के एएसआई विकास शर्मा की हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में एक परिवार से दो बेटे और उनका पिता तथा दूसरे परिवार से दो सगे भाई शामिल हैं। तीनडॉक्टरों की संयुक्त शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

सिटी कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश कन्नौजे की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 147, 149 (बलवा) और धारा 302 (हत्या) का अपराध पंजीबद्ध कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बन्दे ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि वे थाना प्रभारी के पद पर थाना महासमुन्द में पदस्थहैं। आज 20 मार्च को उनि कपिश्वर पुष्पकार द्वारा मृतक विकास शर्मा को आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी निवासी महासमुन्द द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाने सेडक्टर ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया है। दुर्गेश कुमार कन्नौजे की सूचना पर बिना नम्बरी अपराध 0/2022 धारा 147, 149, 302 भादवि के तहत पंजीबध्द कर वापस पुलिस स्टेशन आया।

रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश कुमार पिता युरेन्द्र कन्नौजे उम्र 28 साल साकिन क्लब पारा महासमुन्द ने पुलिस को बतायाकि घटना 19 मार्च की रात करीब नौ बजे की है। घटना स्थल महासमुन्द पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने में मारपीट कीगई। आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी महासमुन्द केनिवासी हैं। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने में सन्नी नामदेव, अनिल सूर्यवंशी गाली गलौच कर रहे थे। उसी समयविकास शर्मा आया और समझाने लगा। तो इन लोगों ने धक्का देकर उसे जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का सेमारपीट करने लगे। उसी समय शेखर नामदेव, ओजस्वी नामदेव और इन्द्रराज सूर्यवंशी आये। पांचों मिलकर विकासशर्मा से मारपीट करने लगे। जिससे विकास शर्मा वहीं पर बेहोश हो गया। तब उन लोग छोड़कर भाग गए।

तब दुर्गेश और आशीष वर्मा दोनों ने उसे उठाया और लालविजय सिंहदेव के कार में बेहोशी हालत में डॉ चोपडा के जैननर्सिंग होम ले गए। अस्पताल में जाकर भर्ती कराये। उपचार के दौरान विकास शर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिस केअनुसार विकास शर्मा को सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी नेमारपीट कर हत्या किया है। जिसकी रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।