जिला प्रशासन समूह की महिलाओं के आजीविका के लिए सतत् प्रयासरत्, कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को विभिन्न व्यवसाय हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत लोन 3 लाख 90 हजार का चेक प्रदान किया…..

जिला प्रशासन समूह की महिलाओं के आजीविका के लिए सतत् प्रयासरत्,
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को विभिन्न व्यवसाय हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत लोन 3 लाख 90 हजार का चेक प्रदान किया…..

बलरामपुर :- अब्दुल रशीद

जिला प्रशासन स्व-सहायता समूह के महिलाओं की आजीविका के लिए सतत् प्रयासरत् हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बिहान योजनांतर्गत अनेक योजनाएं संचालित किये जा रहे हैं। योजना के तहत् जिला मुख्यालय बलरामपुर में फरवरी 2022 को हमर चौपाटी का शुभारंभ किया गया। जिसमें बिहान योजना के तहत् एसव्हीईपी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चौपाटी में दुकान लगाने हेतु 07 महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को प्रोत्साहित कर 40-40 हजार रूपये ऋण प्रदान किया गया। जिला प्रशासन से सहयोग मिलने पर चौपाटी में लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य गीता यादव ने ऋतु गढ़ कलेवा (छत्तीसगढ़ी व्यंजन) दुकान लगाया। इसी प्रकार आम स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य पूजा सिंह ने रानी लक्ष्मी फास्ट फूड, जीवन पालन स्व-सहायता समूह की सदस्य बुधमनिया सांडिल्य डोसा व निर्मला महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य अर्चना ढ़ाली ने समृद्धि बेकर्स एण्ड जूस कार्नर की दुकान लगाये। गीता यादव ने फरवरी से मई माह तक लगभग 68 हजार रूपये का लाभ कमाया। इसी प्रकार पूजा सिंह ने लगभग 44 हजार, बुधमनिया ने 41 हजार तथा अर्चना ढ़ाली ने लगभग 16 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में चौपाटी में दुकान लगाने वाली समूह की महिला सदस्यों को विभिन्न व्यवसाय हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत लोन 3 लाख 90 हजार का चेक प्रदान किया।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं का लगन और मेहनत को देखते हुए उनके दुकानों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों को बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। जिसके तहत् स्टेट बैंक द्वारा लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सदस्य गीता यादव को 1 लाख 30 हजार रूपए, आम महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य पूजा सिंह को 82 हजार रूपये, निर्मला स्व-सहायता समूह की सदस्य को अर्चना ढ़ाली को 82 हजार रूपये तथा जीवन पालन स्व-सहायता समूह की सदस्य बुधमनिया को 96 हजार का ऋण स्वीकृत किया गया। ऋण स्वीकृत होने पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इन चार उद्यमियों को कलेक्टर कक्ष में ऋण की राशि का चेक प्रदान किया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने बताया कि इन उद्यमियों को आगामी दिनों में एक माह का प्रशिक्षण भी कराया जायेगा।

जिला प्रतिनिधि बलरामपुर