सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के मृत सदस्यों को कलेक्टर ने दी श्रद्धान्जलि…

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में नगर सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दूबे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो जाने पर दुख प्रकट करते हुए मृत आत्मा के शांति की कामना की है उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग के सहयोगी नवीन दुबे का आज प्रात: सड़क दुर्घटना में असमय जाना बहुत दुखदाई है। साथ में उनकी माता जी व दादी का भी देहावसान हुआ है। ईश्वर इन सबको अपने श्री चरणों में स्थान दे। पूर्णतया निशब्द हूं कि कल ही तो हंसते हुए साथ होली खेली थी जनसंवाद से लेकर सभी दौरों में उसका हंसता चेहरा बार बार याद आ रहा है। लेकिन ईश्वर के फैसले के आगे सब मजबूर हैं।अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नवीन के पिता जी घायल है। ईश्वर उन्हे शीघ्र स्वस्थ करे।