संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
यूडी मिंज ने कहा कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय  राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उनके नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।