जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने पोलिंग बूथों में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों समस्याएं त्वरित निराकरण का आश्वासन……

 

 

लखनपुर , अमित बारी

लखनपुर -सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष व रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ 20 मई दिन शुक्रवार को अंबिकापुर विधानसभा के क्षेत्र के लखनपुर ब्लाक के ग्राम बिनकरा रजपुरीकला गुमगरा पुहपुटरा सहित अन्य पोलिंग बूथ केंद्रों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुन त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पोलिंग बूथ के कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व रेडक्रास सोसाइटी चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का स्वागत किया। साथ ही पोलिंग बूथ के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर यूथ कांग्रेस चुनाव सहित आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेसी प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव ,लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंहदेव, शराफत अलि , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान, उपसरपंच सत्येंद्र राय, राम सुजान द्विवेदी, पार्षद अमित बारी, अमित शर्मा , प्रकाश ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।