कार्यकर्ताओं के सहयोग सें शक्तिकेंद्र कार्य का होगा विस्तार : शौर्य प्रताप सिंह जूदेव
जशपुर। स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दुलदुला मंडल के बंगूरकेला शक्तिकेंद्र के 05 बूथ पगुराटांगर, विपतपुर, डुमरडीह, डांडपानी, कोरना में शक्तिकेंद्र विस्तारक के रूप में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव बूथ के कार्यकर्ताओ के साथ गली, बस्ती, पारा, महोल्ला मे बैठक आयोजित किया गया।
बैठक मे शौर्य प्रताप ने पूर्व मे रहें भाजपा सरकार के द्वारा विगत 15 वर्षो के उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं वर्तमान मे भूपेश सरकार के विसंगतियों एवं लबरा सरकार के बारे में जागरूकता पूर्ण जानकारी दिया।
केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया एवं कहाँ की यह शक्तिकेंद्र कार्य विस्तार योजना एक महत्त्वपूर्ण योजना
हैं। इसमें सभी कार्यकर्ताओ का सहयोग आवश्यक हैं। इस बैठक मे विस्तारक शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, साथ ही सहायक के रूप में दिनेश गुप्ता, दुलदुला मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र विस्तारक रोहित गुप्ता एवं भाजयुमो दुलदुला मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।