जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण…..

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती डॉली धु्रव के द्वारा निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रशासक श्रीमती विनिता सिन्हा के द्वारा सचिव को केन्द्र संचालन व्यवस्था के संबंध में महिलाओं को 5 दिन का आश्रय, परामर्श एवं उसके पश्चात् स्वधारगृह व नारी निकेतन भेजे जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सखी में पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता एवं परामर्श की सुविधा प्रदान किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

सचिव ने केन्द्र में आये प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही प्रकरण अनुरूप उचित मार्गदर्शन दिया तथा केन्द्र के द्वारा किये जा रहे कार्याे की सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान विनीता सिन्हा केन्द्र प्रशासक, चंदा प्रजापति, तुलसी झा, बरखा बैरागी, आशा गोड़ व सखी के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।