प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में रही असफल, काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाओं ने दी गिरफ्तारी…..

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर=भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला सूरजपुर के द्वारा भूपेश सरकार द्वारा जारी किए गए काले कानून,रेडी टु इट का काम महिला समूह से वापस लेने युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं महलाओं ने गिरफ्तारी दी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा जनमानस की आवाज को कुचलने का प्रयास किया है प्रदेश सरकार घोषणापत्र के झूठे वादे पूरा नहीं कर पा रही है एवं विभिन्न कर्मचारी संगठन महिला समूह युवा समूह एवं राजनीतिक दलों के द्वारा अपने शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की जा रही है तो आंदोलनों को कुचलने हेतु जनमानस की आवाज को दबाने हेतु ऐसा काला कानून भूपेश बघेल लेकर आए हैं जिसे तुरंत वापस लेना चाहिए ,प्रदेश कार्यसमिति भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की महिला समूहों को रेडी टू ईट के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया था एवं रेडी टू ईट की गुणवत्ता भी महिला समूह के हाथों में होने से काफी अच्छी रहती थी परंतु युक्त कार्य को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाते हुए प्रदेश की महिलाओं से उस कार्य को वापस लेते हुए बीज निगम के माध्यम से करने का निर्णय निंदनीय है सरकार इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस करें, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम कृपाल साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार भत्ता देने में असफल रही है एवं घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार 25 सो रुपए बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दे रही हैं प्रदेश के युवाओं का प्रदेश सरकार के ऊपर ढाई वर्ष का लगभग ₹1 लाख से अधिक बेरोजगारी भत्ता बकाया हो गया युवा आज रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल प्रदेश मंत्री श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े पूर्व जिलाध्यक्ष राम कृपाल साहू सतनारायण जी प्रदेश महामंत्री अजय झा राजेश शुक्ला जिला महामंत्री जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह लाल संतोष सिंह अनुप सिन्हा महेश्वर पैकरा रामू गोस्वामी श्रीमती पुष्पा सिंह जिला मंत्री संदीप अग्रवाल अशोक सिंह श्यामा पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकरण साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र भारती मंडल अध्यक्ष रामेश्वर वैश्य अजय अग्रवाल मार्तंड साहू सुरेंद्र राजवाड़े नीलू गुप्ता जय प्रकाश उपाध्याय जगमोहन सिंह राजकुमार गुप्ता सुभाष रजवाडे. देवधन बिंझिया, सुनील गुप्ता रामानंद जयसवाल कौशल सिंह दीपेंद्र सिंह चौहान दीपक गुप्ता राजेश्वर तिवारी प्रवीण गुर्जर कपिल पांडे आनंद सोनी अरविंद मिश्रा राजेश साहू दुर्गा शंकर जयसवाल सतनारायण जयसवाल अमिर चंद गुप्ता शांति सिंह सुमन सिंह सरोज साहू नूतन विश्वास अर्जुन कुशवाहा बसंत कुशवाहा भोला शंकर साहू भुनेश्वर साहु शिवशंकर साहु सूरत सेट्ठी यशवंत सिंह राजेश साहु सावन गोयल प्रकाश दुबे दुर्गा गुप्ता किशन देवांगन दौलत सिंह सहित सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे