प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न 3 दिवसीय अवकाश को सफल बनाने कर्मचारियों को किया धन्यवाद ज्ञापित….

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आर पी राजवाड़े एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष इन्द्रसेन विश्वकर्मा ने उपस्थित पदाधिकारीगण और जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन दिवसीय अवकाश को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। तदुपरांत जिले के प्रमुख पदाधिकारीगण की उपस्थिति में पूर्व निर्धारित एजेंडा पर बिन्दुवार चर्चा की गई। प्रमुख रूप से संतुलित जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सूरजपुर में वर्ष 2022-23 की शत प्रतिशत सदस्यता, जिले मे संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए स्थानीय कर्मचारियों की इच्छानुसार ब्लाक ईकाईयों के पुनर्गठन, जिला कार्यकारिणी का विभिन्न ब्लाकों का दौरा, पूर्व के लंबित और वर्तमान समस्याओं व मांगों पर चर्चा कर भविष्य के रणनीति बनाई गई तथा उपस्थित पदाधिकारीगण के द्वारा कर्मचारी हित में संगठन के गतिविधियों को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कार्यप्रणाली में आवश्यक परिवर्तन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। भविष्य में प्रान्तीय आवाह्न पर संभावित बड़े आन्दोलन की सफलता के लिए विशेष पहल करने का सुझाव दिया गया।

जिला स्तर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही
सीएमएचओ डॉ. सिंह से मुलाकात का प्रस्ताव पर सभी की सहमति ली गई। संघ की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आर पी राजवाड़े, उप प्रान्ताध्यक्ष सविना मंसूरी, पूर्व पदाधिकारीगण व सक्रिय उर्जावान सदस्य नरेंद्र ठाकुर, विद्याचरण पटेल, अयोध्या जायसवाल, मनीष शर्मा, अमर सिंह उच्चारिया, हेम मिश्रा, वंदना साहू (सी.एच.ओ. प्रकोष्ठ जिला संयोजक) टेमनारायण राजवाड़े, मुकेश राजवाड़े, अमित चौरसिया, राबर्ट लकड़ा, मारूति नंदन उपस्थित रहे।