नगर अध्यक्ष ने 42 लाख रुपए से बनने वाले रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…..

 

 

लखनपुर, अमित बारी

लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 झीनपुरी पारा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 1झिनपुरी पारा में लगभग 42 लाख रुपए रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य होना है। 6 जून दिन मंगलवार को रणजीत प्रताप सिंहदेव, जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंहदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला विनेश खलखो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा भूमि पूजन किया गया है। इस दौरान नगर पंचायत इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार राकेश अग्रवाल, विनेश खलखो, सोहन राम, देवसाय, शिवप्रसाद सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे।