ईवीएम एवं व्ही.व्ही. पैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य 10 जून से 27 जून तक, जिले में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम जुड़े : कलेक्टर

 

 

 

शमरोज खान सूरजपुर

सूरजपुर/ कलेक्टर की अध्यक्षता में आज भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले 01 अक्टूबर, 2023 के अर्हता तिथि के संबंध तथा एफएलसी (प्रथम स्तर की जांच) के लिए सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक जिला कलेक्टर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बैठक में बताया गया द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 दिनांक 25 मई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां की जायेगी। इस दौरान कार्यक्रम सम्पादन हेतु सभी दलों में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किया जाना है, जो पुनरीक्षण में आम जनता तक प्रचार-प्रसार कर पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग बनेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 31 जूलाई 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में 02 अगस्त 2023 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जायेगा। जिसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाईट में भी प्रकाशित किया जायेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम विलोपित कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप्प (VOTER HELPLINE APP) और वोटर सर्विस पोर्टल (VSP-VOTER SERVICE PORTAL) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन हेतु जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य 10 जून 2023 से 27 जून 2023 तक ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। इसमें एफएलसी के दौरान वेयरहाउस में प्रवेश करने वाले सभी की चेकिंग की व्यवस्था की गई है तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं राजनैतिक दल के पदाधिकारी मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, ईयरफोन एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर अंदर प्रवेश करने पर प्रबंधित किया गया है।

बैठक में कलेक्टर ने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के माध्यम से जिले में ज्यादा से ज्यादा नये वोटर के नाम जोड़े जाये। बीएलए बनाने, नववधुओं के नाम जोड़ने, बीएलए का प्रषिक्षण, योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची हो सुनिश्चित करने, ईवीएम मषीनों की प्रथम स्तर जांच, पोलिंग बूथ का युक्तियुकरण करने के लिए लगातार बातचीत होते रहना चाहिए। बैठक में राजनैतिक दलोें भारतीय जनता पार्टी से रितेश कुमार जायसवाल, आप पार्टी से सतीश कुमार पाल, अंजय जैन, जिला कांग्रेस सचिव पुनित गुप्ता, प्रवक्ता जिला कांग्रेस जाकेश राजवाड़े, सीपीआईएम के जिला समिति के सदस्य विमल सिंह, जिला सचिव सुरेन्द्र लाल सिंह नेटी, बीएसपी से जिला प्रभारी सीताराम भास्कर, जिला अध्यक्ष संदीप कुषवाहा, सदस्य बलदेव सिंह उपनिर्वाचन अधिकारी डा. प्रियका वर्मा, मास्टर ट्रेनर प्रेमचन्द्र सोनी उपस्थित रहे। बैठक पश्चात सभी ईवीएम, व्ही.व्ही. पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।